फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two new dengue patients found, health department on alert

Kathua News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two new dengue patients found, health department on alert
कठुआ। जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू के दो और नए मामले सामने आ गए है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जहां नए मामले सामने आ रहे। वहीं पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 9 मरीज डेंगू को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में 11 एक्टिव मरीज का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ताजा मामला बसोहली के चुनेरा और कठुआ के वार्ड 11 से सामने आया है। जिनमें चुनेरा में पाजिटिव आए 23 वर्षीय युवक का उपचार नारायणा अस्पताल, कटरा में और कठुआ के वार्ड 11 की 30 वर्षीय महिला का उपचार जीएमसी कठुआ में चल रहा है। जबकि अब तक पाए गए डेंगू पॉजिटिव मरीजों में किसी की मौत नही हुई है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार डेंगू से प्रभावित इलाकों के 250 घरों में गोकिलहाट स्प्रे कीटनाशक छिड़काव किया गया। इसके अलावा प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि लोगों को डेंगू के डंक से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed