फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two New Case of Dengue Found in Kathua

Kathua News: डेंगू के दो नए मामले मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा हुआ 759

विज्ञापन
Two New Case of Dengue Found in Kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में डेंगू के दो और नए मामले सामने आए हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक दो नए मामलों के साथ अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 759 हो गई है।
सामने आए दो नए मामलों में एक बरनोटी का है, जहां 11 वर्षीय बालक डेंगू की चपेट में आया है। वहीं, दूसरा मामला औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां 28 वर्षीय महिला डेंगू पॉजीटिव पाई गई है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 39 हो गई है जिनमें चार मरीजों को जीएमसी कठुआ में उपचार दिया जा रहा है। जबकि शेष को उनके घर पर ही उपचार की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के साथ डेंगू के मामले कम हो रहे हैं। लेकिन विभाग की सक्रियता पूरी तरह से जारी है। वीरवार को भी छह जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इस दौरान 97 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए गए, ताकि उनकी जांच करवाई जा सके। उन्होंने लोगों से डेंगू से बचाव के लिए विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed