फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two-day inter school zonal level sports competition concluded, players showed stamina

दो दिवसीय इंटर स्कूल जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
Two-day inter school zonal level sports competition concluded, players showed stamina
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में जारी दो दिवसीय इंटर स्कूल जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियों के फील्ड और ट्रैक मुकाबले खेले गए। जिसमें पूरे कठुआ जोन से आई 165 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अंडर 14 आयु वर्ग के ट्रैक इवेंट में 100 मीटर की रेस केवी कठुआ की न्यासा, 200 मीटर की रेस नव आदर्श स्कूल की दीपाक्षी, 400 मीटर की रेस हाई स्कूल जराई की परवीन कौसर, 600 मीटर रेस केवी कठुआ की न्यासा ने अपने नाम की। वहीं इसी आयु वर्ग के फील्ड इवेंट मुकाबलों में हाई जंप का मुकाबला केवी कठुआ न्यासा के नाम रहा। लांग जंप और शॉटपुट में हाई स्कूल जराई की परवीन कौसर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग में हुए ट्रैक इवेंट के दौरान 100 मीटर की रेस हाई स्कूल जराई की तनु देवी, 200 मीटर की रेस नव आदर्श स्कूल की मानवी, 400 मीटर की रेस गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की सुहानी और 800 मीटर की रेस हाई स्कूल खोख्याल की सियादेवी, पंद्रह सौ मीटर की रेस हाई स्कूल जराई की मरजीना बानो व 3000 मीटर की रेस हाई स्कूल खोख्याल की साजिया कौशल ने अपने नाम की। जबकि फील्ड इवेंट के लांग जंप मुकाबले में नव आदर्श स्कूल की मानवी राजपूत ने जीत हासिल की। लांग जंप में हाई स्कूल लोगेट की साक्षी देवी, शॉट पुट में हाई स्कूल जराई की मरजीना बानो, जैवलिन थ्रो में गर्ल्स हाईस्कूल नगरी की रजिया सुल्तान, डिस्कस थ्रो में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की मानसी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग के ट्रैक इवेंट में हुई 100 मीटर की रेस में हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की शबनम, 200 मीटर की रेस में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की सिमरन, 400 मीटर की रेस में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की सारिका, 800 मीटर रेस में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की ईशा शर्मा और 15 मीटर रेस में गवर्नमेंट हायर गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल कठुआ की अनामिका डोगरा विजेता बनी। वहीं, फील्ड इवेंट मुकाबले में गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल कठुआ की नेहा ने लांग जंप का मुकाबला अपने नाम किया। जबकि हाई जंप में गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल कठुआ की शमीम बानो, डिस्कस थ्रो में इंडियन पब्लिक स्कूल कठुआ की पलक चौधरी, शॉट पुट में गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल कठुआ की कनीजा, जैवलिन थ्रो में गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल कठुआ की मनीषा कुमारी विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed