फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two criminals arrested under PSA, sent to district jail Udhampur and Jammu

Kathua News: दो अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार, जिला जेल उधमपुर और जम्मू भेजे

Thu, 01 May 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 01 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested under PSA, sent to district jail Udhampur and Jammu
कठुआ। पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार कर उन्हें जिला जेल उधमपुर और जम्मू भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पहला अपराधी जम्मू संभाग के अलग-अलग थानों में पशु तस्करी के 15 मामलों में वांछित चल रहा था। डीएसपी डीएआर रितेश सम्याल की देखरेख में थाना प्रभारी लखनपुर त्रिभवन खजूरिया की टीम ने आरोपी को लखनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान याकूब हुसैन पुत्र मोहम्मद असलम निवासी बाघल धारा हवेली पुंछ के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मामले में डीएसपी रविंद्र सिंह की देखरेख में थाना प्रभारी कठुआ संदीप चिब की टीम ने विभिन्न मामलों में संलिप्त अपराधी को कठुआ से गिरफ्तार कर उसे जिला जम्मू जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ पिंका पुत्र हरनाम सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 कठुआ के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed