{"_id":"31b983a0cdbdd3f9951b795132a2e7c2","slug":"two-brothers-accused-of-firing-arested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड के आरोपी दोनों भाई काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड के आरोपी दोनों भाई काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में अपने ही रिश्तेदारों पर गोलियां बरसाने के दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के करीब एक महीने बाद बीती रात काबू किए गए आरोपियों को वीरवार चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पूछताछ के लिए कोर्ट ने आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे बसवांई गांव में गोलीकांड को अंजाम दिया गया था। दोनो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा था।
आरोप के मुताबिक शिवचरण सिंह और शिवकरण सिंह दोनों निवासी बरवाल ने रिश्तेदार चार लोगाें पर लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी थी।
एक आरोपी साथ खड़ा रहा तो दूसरे ने गोलीकांड को अंजाम दिया। इस घटना में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे जिनमें से तीन को कठुआ जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। सिटी थाना पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जम्मू से हिरासत में लिया गया है।
बीती रात को ही आरोपी कठुआ लाए गए थे जिन्हें वीरवार को अदालत में पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि बसवांई गांव की घटना से कुछ दिन पूर्व ही गोविंदसर गांव में स्थित ट्रक ओनर्स यूनियन कार्यालय में गोलीकांड की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन