फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two Bikers Snatch Purse From Women

Kathua News: बाइक सवार झपटमार महिला का पर्स छीनकर फरार

विज्ञापन
Two Bikers Snatch Purse From Women
- राजबाग थाने में शिकायत देने पहुंचीं तो कहा गया वारदात कठुआ क्षेत्र में हुई है, वहां जाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास बाइक सवार दो झपटमार एक महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। शनिवार दिन-दहाड़े हुई इस घटना के बाद पीड़ित महिला इसकी शिकायत देने थाना राजबाग पहुंची तो उससे कहा गया कि वारदात कठुआ थाना क्षेत्र में हुई है। लिहाजा शिकायत वहां दर्ज करवाई जाए। झपटमारी का शिकार बनी दयालाचक निवासी महिला रितु देवी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोगेट मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। उस वक्त उनके साथ एक अन्य महिला आरती गुप्ता भी मौजूद थी। जैसे ही वह पल्ली मोड़ स्थित फ्लाई ओवर के पास पहुंची तो काले रंग की बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और उनका पर्स छीन लिया। अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गई और जैसे-तैसे स्कूटी का संतुलन संभाला। लेकिन तब तक वह दोनों झपटमार किस ओर भागे, वह देख भी नहीं पाईं।

उन्होंने बताया कि पर्स में लगभग 12 हजार की नकदी और मोबाइल फोन था। उन्होंने पुलिस से जल्द झपटमारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed