{"_id":"678e9fec7c0343278a0661ba","slug":"two-bikers-injured-in-road-accident-kathua-news-c-201-1-knt1006-116742-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कार की टक्कर में बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कार की टक्कर में बाइक सवार दो घायल
विज्ञापन
कंधारनु के पास वैन से टकराई बाइक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। धार सड़क तहसील रामकोट के कंधारनू में सोमवार देर शाम बाइक की विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट लाया गया।
यहां घायलों को जोनल चिकित्सा अधिकारी रामकोट डॉ. राजकुमार की देखरेख में प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों में 40 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र चंदू राम और 56 वर्षीय मदनलाल, दोनों ही निवासी चोड़ पंजीयां शामिल हैं। डॉ. राजकुमार ने बताया कि राकेश कुमार को कोहनी में फ्रैक्चर आने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया है तो वहीं मदन लाल की स्थिति स्थिर है उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इस संबंध में चौकी प्रभारी रामकोट रणवीर सिंह ने बताया कि कार चालक मौके से फरार है। दोनों ही बाइक सवार बीडीजी सदस्य हैं जो अपने निवास स्थान चोड़ पंजीयां की ओर जा रहे थे इसी दौरान कंधारनू में विपरीत दिशा से आती कार से टकराने से यह हादसा पेश आया। बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर फरार कार वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।