फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two accused of assault by a sharp weapon

तेजधार हथियार से हमले के दो आरोपी काबू

Tue, 08 Dec 2015 01:17 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assault by a sharp weapon

राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में वीरवार देर रात हुए खूनी संघर्ष के नामजद तीन में से दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सहित दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। तीसरे नामजद आरोपी सहित अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार हीरानगर के मेला गांव के रहने वाले अजय कुमार और लखनपुर निवासी अरुण कुमार उर्फ रंजू को पुलिस टीम ने लखनपुर से काबू कर लिया।

वीरवार रात को हुई वारदात में प्रदीप और राकेश शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए थे। प्रदीप की हालत तो इतनी चिंताजनक बन गई थी कि उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


घायलों के अनुसार वीरवार की रात को दोनों ही अपने किसी काम से जा रहे थे। म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा उर्फ रंजू सहित अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवाल्वर दिखाकर धमकाया और उसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। रविवार को ही पीड़ित पक्ष के लोगों ने लखनपुर थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed