फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   truck union election news

Kathua News: ट्रक यूनियन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही रुकी, दोनों पक्ष आमने-सामने

Tue, 29 Oct 2024 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 29 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
truck union election news
पुलिस प्रशासन ने तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन में प्रधान पद के लिए होने वाला चुनाव को लेकर कोर्ट निर्देश के बाद प्रक्रिया शुरू होने के बाद अटक गई। यूनियन सदस्यों का एक धड़ा मामले में कोर्ट में पहुंचा था, जिसके बाद कोर्ट ने अस्थाई तौर पर चुनाव करवाए जाने को लेकर अगली सुनवाई तक रोक लगाने का आदेश दिया था।
वहीं निर्धारित तिथि और समय पर बड़ी संख्या में ट्रक संचालक मौके पर पहुंचे। दोनाें पक्षों के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई। इस चुनाव के चलते यूनियन के रेलवे रोड स्थित कार्यालय में दिन भर स्थिति तनावपूर्ण बनी। इसके चलते जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को वहां मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को होने वाले इस चुनाव को पक्ष की ओर से न्यायालय में ले जाए जाने के बाद हुई सुनवाई के तहत यूनियन के चुनाव को न्यायालय द्वारा स्टे कर दिया था। हालांकि इसके बावजूद सुबह से ही यूनियन के कार्यालय में ट्रक आपरेटरों का जुटना शुरू हो गया था। इस बीच प्रधान पद के प्रत्याशी भूपिंदर सिंह बावा अपने समर्थकों के साथ डीसी राकेश मिन्हास के पास पहुंचे और उनसे चुनाव को करवाने की मांग की। यूनियन सदस्यों ने बताया कि डीसी ने कहा कि ट्रक आपरेटर यूनियन एक निजी संस्थान है। जिसके चुनाव यूनियन को खुद करवाने होंगे। सुरक्षा की जो मांग की गई थी वही दी गई है। जिसके बाद दोपहर करीब दो बजे के आसपास चुनाव के लिए बनाई गई कमेटी ने मतदान की प्रक्रिया को शुरू करवाया। अभी 43 वोट की पड़े थे कि यूनियन के मौजूदा प्रधान कुलदीप सिंह किंगू के समर्थक वहां आ गए और न्यायालय के स्टे का हवाला देते हुए पूरी चुनावी प्रक्रिया को गैरसंवैधानिक बताया और इसका विरोध किया। जिससे मतदान की प्रक्रिया रुक गई। मतदान रुकने के बाद बावा के समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष के आमने-सामने होने से वहा स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद तहसीलदार विक्रम कुमार और एएसपी राहुल चाढ़क ने मौका संभालते हुए दोनों पक्ष से आपसी बातचीत से मामले का हल निकालने के लिए कहा। मगर कोई समाधान न निकलता देख उन्होंने न्यायालय द्वारा किए गए स्टे को चस्पा करवा कर मतदान की प्रक्रिया को ही बंद करवा दिया। इससे दिन भर चली उठापटक के बावजूद प्रधान का चुनाव नहीं हो पाया।

इस बारे में प्रधान पद के प्रमुख दावेदार भूपिंदर सिंह बावा का कहना है कि मौजूदा प्रधान की नीतियों के कारण ट्रक ऑपरेटरों को लगातार भारी नुकसान हो रहा है, जो उनके खिलाफ असंतोष का कारण है। बहुमत के आधार पर ट्रक आपरेटर अब उन्हें अपना प्रधान नहीं मान रहे हैं और नए सिरे से चुनाव करवाना चाहते हैं। मौजूदा प्रधान को पता है कि मौजूदा परिस्थिति में वह प्रधान का चुनाव नहीं जीत सकते हैं। लिहाजा वह ऐसी चाल खेल रहे हैं, लेकिन अब ट्रक ऑपरेटरों के हित को देखते हुए कल ही यूनियन के सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी जो जब तक चुनाव नही होते यूनियन का काम देखेगी। वहीं, मौजूदा स्टे पर उन्होंने कहा कि वह भी इस मामले में न्यायालय जाएंगे, ताकि जल्द से जल्द चुनाव करवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed