{"_id":"69ef5c5866f5e9a37b8acf21b425560e","slug":"truck-collision-car-turnaround-woman-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार पलटी, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार पलटी, महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 18 Nov 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगियाल मोड़ के पास ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार राजमार्ग के एक किनारे पलट गई और कार चालक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार जेके08डी-8550 पठानकोट से पल्ली की ओर आ रही थी। बगियाल मोड़ के पास ट्रक पीबी13यू-3286 ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर के कारण अनियंत्रित गाड़ी कुछ दूर आगे जाकर एक तरफ पलट गई जिसके कारण गाड़ी की चालक सुनिता कोहली (45) निवासी पल्ली मोड़ घायल हो गईं। महिला को स्थानीय लोगों ने गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने बताया कि महिला के सिर के साथ टांगों पर भी चोटें आई हैं। वहीं पुलिस सुत्रों के अनुसार जिस प्रकार से कार को टक्कर मारी गई उसे देखकर महिला बाल बाल बची हैं।
खबर लिखे जाने तक महिला की हालत में सुधार हुआ था लेकिन अभी डाक्टरों ने उसे अपनी निगरानी में रखे हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।