फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Troubles increased due to rain, snow froze up to two feet on the mountains

बारिश से मुसीबतें बढ़ीं, पहाड़ों पर दो फुट तक बर्फ जमी

विज्ञापन
Troubles increased due to rain, snow froze up to two feet on the mountains
कठुआ। कठुआ जिला कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गया है। सोमवार से जहां सूरज की तपिश जमीन तक नहीं पहुंची है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला भी जारी रहा है। बनी और मल्हार के पहाड़ों ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है। छत्रगलां टॉप सहित नुकनाली के रिहाइश से दूर इलाकों में चार फुट से अधिक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। वहीं डंडी गुट्टू में लगातार तीसरे दिन बर्फ के फाहे गिरे। डंडी गुट्टू के रिहायशी इलाके में एक से डेढ़ फुट तक बर्फ की परत जम गई है। बुधवार देर शाम तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

मंदीधार, जोडेयांमाता, दौले मात और आसपास बर्फबारी दर्ज की गई है तो वहीं ढग्गर के पहाड़ भी सफेद चादर ओढ़ चुके हैं। ताजा बर्फबारी के चलते सर्द हवाओं के साथ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को इन इलाकों में तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी रहा। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। उधर, बनी, बसोहली, बिलावर और कठुआ के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश दर्ज की गई। दोपहर बारह बजे के बाद बारिश का सिलसिला तेज हा गया जो अंधेरा ढलने तक जारी रहा।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से बिजली विभाग की दिक्कतें भी बढ़ने लगी हैं। गीजर, हीटर आदि का चलन बढ़ने से कई जगह लाइन वोल्टेज में ड्राप सामने आने लगा है। बिजली की घोषित और अघोषित कटौती का सिलसिला भी बढ़ गया है। बुधवार को बनी के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन में जहां अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाद दोपहर आसपास के इलाकों में हिमपात के बीच तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
नजारे जितने हसीन, मुसीबतों का पहाड़ उतना ही बड़ा
कठुआ। मंगलवार रात से बनी सब डिवीजन के इलाके में बर्फबारी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा है। भारी बर्फबारी लोगों के लिए मुसीबतों का अंबार लेकर आई है। बर्फबारी देखने में जितनी खूबसूरत दिख रही है उतना ही जरूरी सामान के लिए घर से निकले लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सोमवार से जारी बारिश के बाद ही बनी सब डिवीजन के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। वहीं बुधवार को तेज हुई बर्फबारी के बाद हालात और भी खराब हो गए। डुग्गन और बनी ब्लॉक के दर्जनों गांव में लगातार चौथे दिन अंधेरा छाया रहा। लोग मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच बिजली की बहाली न हो पाना लोगों की मुसीबतों को
और भी बढ़ा रहा है। 60 घंटे बीतने के बाद भी बनी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में अंधेरा छाया हुआ है। बर्फबारी के चलते बंद बनी डुग्गन मार्ग से जहां पस्सियां हटाई गईं, वहीं डुग्गन ढग्गर मार्ग पर भी जेसीबी की मदद से बर्फ हटाने के बाद वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई है। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मदन लाल भगत ने बताया कि बनी में 33 केवी लाइन फाल्ट के चलते लगातार ट्रिप हो रही है, ऐसे में बिजली बहाली का काम शुक्रवार को अंजाम नहीं दिया जा सका है।

.................

शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के बाद शहर के कॉलेज रोड पर हुए जलभराव के बीच से गुजरती स्कूटी चालक। सं?

शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के बाद शहर के कॉलेज रोड पर हुए जलभराव के बीच से गुजरती स्कूटी चालक। सं?- फोटो : KATHUA

डुग्गन-ढग्गर मार्ग को बहाल करती मशीन

डुग्गन-ढग्गर मार्ग को बहाल करती मशीन- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed