{"_id":"680010f76dc0cf16b70ec930","slug":"tribute-paid-to-the-constitution-maker-on-ambedkar-jayanti-padyatra-taken-out-kathua-news-c-201-1-knt1009-119296-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आंबेडकर जयंती पर संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आंबेडकर जयंती पर संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि
Thu, 17 Apr 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर राजकीय डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने पदयात्रा निकालने के साथ-साथ डॉ. आंबेडकर के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसमें विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों ने कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक के सामने शपथ ग्रहण की। इसके बाद प्रतिभागियों ने एक पदयात्रा में हिस्सा लिया। पदयात्रा को डॉ. आरके पंडिता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात डॉ. आंबेडकर की शिक्षाओं और उनके बहुमुखी जीवन पर ध्यान केंद्रित किया। इसमें प्रतिभागियों में शामिल कोमल शर्मा, मंशा देवी, इकरा कौसर, हर्ष जंगराल, शाहरुख चौधरी और महक ने अपने विचार प्रस्तुत किए। नेहरू युवा केंद्र कठुआ के समन्वय में कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. यशपाल शर्मा, डॉ. राम सिंह, प्रो मीना देवी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद