फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Tribute paid to student who died due to beating in Rajasthan

राजस्थान में पिटाई से मृत छात्र को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Tribute paid to student who died due to beating in Rajasthan
शिक्षक की कथित पिटाई से मृत छात्र को श्रद्धांजलि देते राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। राजस्थान के जालोर में नौ वर्षीय एक दलित छात्र की शिक्षक द्वारा की गई कथित पिटाई के बाद हुई मौत पर राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने गहरा दुख जताया है। बुधवार को कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों ने शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखा और मृतक विद्यार्थी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र नेता सन्नी डोगरा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर से आने वाले 25 साल में देश के हर वर्ग को साथ लेकर भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने की बात कर रहे है। वहीं एक छात्र को अपनी जान सिर्फ इसलिए गवानी पड़ी क्योंकि उसने स्कूल में उस मटके से पानी पी लिया था जो कि शिक्षकों के लिए रखा गया था। नौ वर्ष के विद्यार्थी की शिक्षक द्वारा इतनी बेरहमी से पीटा गया कि छात्र की मौत हो गई। एक शिक्षक जिसे समाज को दिशा देनी चाहिए अगर उसकी सोच में अभी तक इस तरह से छुआछूत हावी है तो ऐसा देश किस तरह की तरक्की करेगा। उन्होंने सरकार से ऐसी मानसिकता वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर हर्ष वर्मा, नीतीश कुमार, कुणाल कुमार, राहुल, पंकज वर्मा, अंशु शर्मा, कुणाल शर्मा आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed