Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: जिले के दोनों डिग्री कॉलेजों में 1.50 करोड़ से बनेगी कंप्यूटर लैब

विज्ञापन
jammu and kashmir news
कठुआ के दोनों डिग्री कॉलेजों की कंप्यूटर लैब पर खर्च होंगे ज्यादा की राशि
विज्ञापन

पहले चरण में 33.65 लाख से होगा दोनों लैब का ढांचागत सुधार, दूसरे चरण में लगेंगे नए कंप्यूटर सिस्टम

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। जीडीसी कठुआ और महिला डिग्री कॉलेज कठुआ की लैब आधुनिक बनाई जाएंगी। दोनों कॉलेजों में पहले चरण के तहत कुल 33.65 लाख रुपये खर्च होंगे। दूसरे चरण में एक करोड़ से अधिक राशि से नए सिस्टम लगेंगे।
अधिकारियों के अनुसार जीडीसी कठुआ की लैब पर 23 लाख से अधिक राशि खर्च होगी। महिला डिग्री कॉलेज कठुआ की लैब पर 10.65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में टाइल वर्क, पैनलिंग और सीलिंग जैसे काम होंगे। इसमें सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों कार्य शामिल हैं। इन सभी कार्यों को दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। दूसरे चरण में दोनों कॉलेजों की लैब में नए कंप्यूटर सिस्टम लगेंगे। इसके लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट तय किया गया है। जीडीसी कठुआ की लैब में करीब 96 कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक कंप्यूटर की अनुमानित लागत डेढ़ लाख रुपये होगी।
विज्ञापन


छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधा
दोनों चरणों का काम पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। छात्र कंप्यूटर साइंस और अन्य पाठ्यक्रमों की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगे। इससे प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कॉलेजों में तकनीकी शिक्षा का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को आधुनिक लैब का पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दोनों कॉलेजों के कंप्यूटर लैब की अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दोनों लैब में पहले सिविल वर्क करवाकर ढांचागत विकास किया जाएगा। इसके लिए कम से कम दो माह का समय लगेगा। इसके बाद दूसरे चरण में नए कंप्यूटर सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अशोक कुमार, कनिष्ठ अभिंयता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed