{"_id":"6647e3817bb1fca241001564","slug":"train-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-109639-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जम्मू मेल और श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस 19 तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जम्मू मेल और श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस 19 तक रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरने के कारण दिल्ली-कटड़ा रेल सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस रेल सेक्शन पर चलने वाली वंदे भारत सहित लगभग सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसको देखते हुए रेलवे ने जम्मू मेल, दिल्ली सराय रोहिला-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस को 19 मई तक रद्द कर दिया। वहीं, शुक्रवार को कई ट्रेनें देरी से भी पहुंचीं। दिल्ली-कटड़ा रेल सेक्शन की अधिकतर ट्रेनों को डायवर्ट कर गंतव्य की ओर भेजना पड़ा।
फिरोजपुर रेल डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जम्मू मेल, दिल्ली सराय रोहिला-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। उन्हाेंने बताया कि जम्मू मेल को दोनों दिशाओं में 19 मई तक रद्द रखा जाएगा, जबकि दिल्ली सराय रोहिला-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 18 मई और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस-दिल्ली सराय रोहिला को 19 मई तक रद्द रखा जाएगा। इसके अलावा, श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस को 18 मई तक रद्द रखने के आदेश जारी किए गए हैं। बताया कि शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, पूजा सुपरफास्ट, राजधानी एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति, स्वराज एक्सप्रेस और मालवा सुपरफास्ट, सियालदाह एक्सप्रेस को तय रूट की बजाय वैकल्पिक रास्तों से गंतव्य की ओर भेजा गया, जिससे ट्रेनें देरी से कठुआ पहुंचीं।