फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic Police Taken Action against Violation of Traffic Rules

Kathua News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर काटे 30 ई-चालान, 1,52,500 रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
Traffic Police Taken Action against Violation of Traffic Rules
चड़वाल सांझी मोड़ सड़क पर वाहन चालकों के चालान काटते एमवीडी विभाग के अधिकारी। - संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। मोटर वाहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम कसने के लिए बुधवार को चड़वाल सांझी मोड़ सड़क पर विशेष नाका लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे।
कार्रवाई के दौरान करीब 30 वाहन चालकों को ई-चालान किए गए और करीब डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया। जानकारी के अनुसार रीजनल टांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) पंकज भगोत्रा के निर्देश पर इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने विशेष नाका लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान ओवरलोड डंपर,यात्री वाहन और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। आरटीओ ने बताया कि 30 से अधिक वाहन चालकों का ई-चालान किया गया जिससे कुल करीब 1,52,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने कहा कि अभियान का लक्ष्य कानून का पालन करने के साथ-साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है। हमारी टीम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है इसके बावजूद अगर चालक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed