{"_id":"689e3e35bf394a5010055e50","slug":"traffic-police-is-kindcar-was-parked-at-home-and-a-challan-was-issued-for-not-wearing-helmet-kathua-news-c-201-1-knt1009-123037-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रैफिक पुलिस मेहरबान...कार घर में खड़ी रही और हेलमेट का कट गया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रैफिक पुलिस मेहरबान...कार घर में खड़ी रही और हेलमेट का कट गया चालान
Fri, 15 Aug 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
घर में खड़ी कार के चालान होने के बारे में जानकारी देता कार का मालिक। स्रोत स्वयं
कठुआ। सड़क परिवहन व्यवस्था में नियमों की अवहेलना पाए जाने पर होने वाला चालान वाहनों के मालिक पर भारी पड़ रहा है। मामला शहर से सटे गांव खरोट का है जहां कार घर में खड़ी रही, जबकि उसका हेलमेट का चालान कट गया है। कार के मालिक को इसका पता तब चला जब उसे चालान होने का एसएमएस उसके पंजीकरण फोन पर मिला। इस तरह से चालान कटने से परेशान कार के मालिक ने इस मामले में कठुआ सिटी थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है।
कार के मालिक सतीश सिंह ने बताया कि बीते 15 जून को जम्मू यातायात पुलिस ने उसकी कार का चालान किया है। चालान के मुताबिक, चालान उस समय किया गया जब वाहन हाईकोर्ट रोड जानीपुर जम्मू में ट्रैफिक अवहेलना के चलते हुआ है। कार के मालिक ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली तो उसने ऑनलाइन एक हजार का चालान भर दिया, लेकिन उसे चालान भरने के बाद पता चला कि उसको बिना हेलमेट के वाहन चलाने के चलते हुआ है। वहीं, चालान में दिए गए चित्र में उसकी कार की जगह स्कूटी साफ देखी जा सकती है। पहले तो उन्हें इस गड़बड़झाले का अर्थ ही नही समझ आया, लेकिन साफ है कि यातायात पुलिस की गलती से परेशान होना पड़ा है। वाहन के मालिक ने कहा उसी गाड़ी नंबर से दूसरा वाहन चलने की भी आशंका जताते हुए जांच करने की मांग उठाई है।