फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic Police E Challan of Rupee 2.22 lakh Rupee

Kathua News: ओवरलोडिंग, अवैध वाहन पार्किंग को लेकर 2.22 लाख के काटे ई-चालान

विज्ञापन
Traffic Police E Challan of Rupee 2.22 lakh Rupee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने व्यापक अभियान चलाकर ओवरलोडिंग और अवैध वाहन पार्किंग के साथ-साथ बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को 2 लाख 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
वीरवार को अभियान शहर के मुखर्जी चौक और वी-2 मॉल के बीच चलाया गया जिसमें कुल 267 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 83 वाहनों का नियमों का पालन न करने के चलते ई-चालान किया गया। इन वाहनों में 10 माल वाहक शामिल हैं। जबकि एक बस, 66 दोपहिया वाहन, दो तीनपहिया वाहन, तीन कार और एक ई-रिक्शा शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट के 64 चालकों को जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

वहीं, सात लोगों को सही नंबर प्लेट न होने पर, जबकि पांच को बिना टैक्स भरे वाहन चलाने, एक को यातायात के धारा 113/194 और चार लोगों को धारा 177 के उल्लंघन, तीन का खतरनाक ड्राइविंग करने के चलते चालान किया गया। अभियान सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) शम्मी कुमार की देखरेख में चलाया गया जिसमें मोटर वाहन विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed