{"_id":"600b283b8ebc3e2e3e49d0b7","slug":"traffic-kathua-news-jmu2275332143","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था अब भी बेपटरी, पुलिस की कार्रवाई चालान काटने तक सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था अब भी बेपटरी, पुलिस की कार्रवाई चालान काटने तक सिमटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि व्यवस्था में सुधार हो। लेकिन अब भी पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वाहनों के चालान काटने तक ही सीमित है। इस बीच नियमों को अनदेखी करने वालों पर भी कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। अब भी मनमर्जी से कहीं भी निजी वाहन पार्क किए जा रहे हैं, तो वहीं यात्री वाहनों को बीच सड़क पर रोक कर सवारी उतारा और चढ़ाना जारी है। कहीं भी कोई पुलिसकर्मी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करता नहीं दिखाई देता।
स्थानीय रोहित शर्मा की मानें तो नाकों पर सिर्फ दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटने तक कार्रवाई रह गई है। पुलिस के सामने ही चार पहिया वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गुजर जाते हैं। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। ऐसे में लगता है कि पुलिस सिर्फ दो पहिया वाहन चालकों को परेशान कर राजस्व वसूल करने के काम में ही लगी हुई है। शहर में मुखर्जी चौक को आने वाले रास्ते पर पुलिस द्वारा वन वे ट्रैफिक करते हुए इस रूट पर शहीदी चौक से आने वाले वाहनों को के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगाया गया है। लेकिन दर्जन भर पुलिस वालों की मौजूदगी में भी वहां रसूखदार लोगों को रोकने की कोई कार्यवाही नहीं देखी जाती।
सड़कों के किनारे लगने वाले वाहनों जो मुख्य मार्ग को संकरा कर देते हैं। उनको हटाने के लिए अभी तक पुलिस सक्रिय नहीं। शहर में चलने वाली जम्मू-कठुआ रूट की बसें व लिंक मार्गों पर जाने वाली मिनी बसें कहीं भी सड़क के बीचो बीच खड़ी हो रही हैं। अचानक इन बड़े वाहनों के सड़क के बीचो बीच खड़े होने के चलते हादसे की आशंका भी रहती है। लेकिन इन पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
तीन दिन में 240 वाहन जब्त, 368 के काटे चालान
तीन दिनों तक चली कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी अरविंद संब्याल ने कहा कि कठुआ थाना क्षेत्र में लगाए गए विभिन्न नाकों के दौरान 240 वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं 368 वाहनों का चालान किया गया है। इसी तरह ट्रैफिक पुलिस के डीटीआई घनश्याम सिंह ने बताया कि तीन दिनों की कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 244 चालान करते हुए एक लाख 18 हजार 100 रुपये चालान के रूप में वसूला है। वहीं जिला स्तर पर इन तीन दिनों के दौरान हुई कार्रवाई के दौरान 802 चालान करते हुए 456 वाहनों को जिला पुलिस ने सीज किया है।