{"_id":"6009d49b8ebc3e2e7b610949","slug":"tractor-rally-kathua-news-jmu2274598146","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में हाईवे, नगरी में निकाली ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में हाईवे, नगरी में निकाली ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली बार्डर पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में अड़े किसानों को समर्थन देते हुए कांग्रेस की ओर से जिले में ट्रैक्टर रैलियां निकाली गईं। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कांग्रेस ने दियालाचक से हटली मोड़ तक ट्रैक्टर रैली निकाली, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दूसरे धड़े ने नगरी कसबे समेत ग्रामीण इलाकों में रैली निकाली, जो पुलिस द्वारा नगरी टोल पोस्ट पर रोक दी गई।
किसानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जबरन कृषि सुधार कानून थोपने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाईवे से ट्रैक्टर रैली लेकर आए कांग्रेसी नेताओं ने जहां डीसी को ज्ञापन सौंपा वहीं नगरी में रैली निकाल रहे कांग्रेसी नेताओं ने तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दियालचक से कालीबड़ी तक पहुंचते हुए ट्रैक्टर रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान और कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हो चुके थे। कालीबड़ी चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। वहीं पुलिस की ओर से हाईवे की एक लेन के बीचों बीच ट्रक को खड़ा कर रैली को रोकने का प्रयास किया गया, जिसपर कांग्रेस कार्यकर्त्ता भड़क गए और सड़क पर उतर कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले को बढ़ता देख सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए एसएसपी डॉ शैलेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद हटली मोड़ के पहले से यू टर्न लेने और जिला सचिवालय तक जाने की अनुमति दी गई। सचिवालय परिसर में सीमित लोगों को ही डीसी से मिलने की अनुमति पर एक बार फिर नेता भड़क गए और डीसी कार्यालय परिसर में ही धरना दे दिया। इसके बाद डीसी ने उनके पास जाकर उनसे ज्ञापन लिया और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी मांग को उपराज्यपाल तक पहुंचाया जाएगा।
कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार देशहित में फैसले लेने और जनता को भरोसे में लेने की जगह देश का सौदा करने में लगी है। एक-एक कर देश की संपत्तियों को बेचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की जान जा रही है और प्रधानमंत्री अहंकार में फैसलों को वापस लेने से परहेज कर रहे हैं। देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया गया है। कांग्रेस नेता खुशबू भगत ने भी जमकर केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों की आलोचना की।
नगरी कसबे से निकाली गई ट्रैक्टर रैली में दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेता तरसेम पाल सैनी ने कहा कि दो माह से सरकार के काले कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे हैं। कई किसानों ने जान गंवा दी हैं और आंदोलन जारी है। कांग्रेस नेता पंकज डोगरा ने कहा कि किसान, कांग्रेस के कार्यकर्ता 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली को समर्थन देते हैं। उन्होंने कहा कि कड़ाके की सर्दी में भी दिल्ली को घेर कर बैठे किसानों के साथ देश की जनता है और 56 इंच का सीना बताने वाले प्रधानमंत्री देश को अंधेरे की ओर धकेल रहे हैं।