{"_id":"6872b557719dd6d384034f1b","slug":"three-persons-arrested-on-charges-of-drug-smuggling-kathua-news-c-201-1-knt1009-121856-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नशा तस्करी के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नशा तस्करी के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने बिलावर और कठुआ क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह नशा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस ने 10.55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना शहर की पुलिस हटली चौकी क्षेत्र की है। यहां पुलिस टीम ने बेड़ियां पत्तन इलाके से राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ आ रहे संदिग्ध से तलाशी के दौरान 5.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान विनीत कुमार निवासी वार्ड 8 कठुआ के रूप में हुई है। वहीं, बिलावर के धर्मकोट इलाके में पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनसे 4.95 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान मोहम्मद रमजान निवासी माल्ती बिलावर और सुरजीत सिंह निवासी लोहाई मल्हार के रूप में हुई है।