फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Three people injured in road accidents, admitted to GMC

Kathua News: सड़क हादसों में तीन लोग घायल, जीएमसी में भर्ती

Mon, 28 Apr 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 28 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in road accidents, admitted to GMC
कठुआ। शहर के आसपास इलाकों में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला मामला शनिवार देर रात लखनपुर इलाके का है, जहां दो कारों की टक्कर में एक 29 वर्षीय युवक घायल हो गया। युवक की पहचान संजय कुमार पुत्र दीप कुमार निवासी दोमेल उधमपुर के रूप में हुई है। दूसरा मामला बरवाल मोड का है। इसमें स्कूटी सवार 62 वर्षीय लाल सिंह निवासी बरवाल अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। वहीं, अन्य मामला हीरानगर का है, जिसमें 17 वर्षीय सुकृति शर्मा पुत्री नरेश दत्त निवासी चकड़ा इलेक्ट्रिक ऑटो के पलटने से घायल हो गई। घायल को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए उपजिला अस्पताल हीरानगर में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed