फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   three injured in road accident

तीन सड़क हादसों में चार घायल

Tue, 16 Feb 2016 01:07 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
three injured in road accident

राष्ट्रीय राजमार्ग और शहरी सड़क मार्गों पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को जम्मू-पठानकोट हाईवे और शहर के विभिन्न मार्गों पर हुए तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी हादसों में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हाईवे पर बरनोटी के पास बस की चपेट में आने से चुनी लाल निवासी जंगलोट घायल हो गए। चुनी लाल बाइक से जा रहा था। उसे बस ने उस समय टक्कर मार दी जब हाईवे को पार करने के लिए वह मुड़ रहा था।
विज्ञापन


दूसरा हादसा कालेज मार्ग पर पीएनबी के पास हुआ। बाइक सवार सुल्तान सिंह निवासी सौंथली बुद्धि और स्कूटी पर सवार त्रिशला देवी की टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य हादसे में सेंटरों कार ने महिला को न्यू बस स्टैंड के पास टक्कर मार दी।

हादसे में मधु शर्मा निवासी तारा नगर हटली जख्मी हो गई। मधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि दो दिनों में सड़क हादसों में घायल होने वालों की संख्या आठ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed