{"_id":"67d5d7cc131d59e4ff0cbba8","slug":"three-arrested-in-grenade-plant-case-kathua-news-c-10-1-jmu1045-567170-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रंजिश के चलते रखा ग्रेनेड<bha>;<\/bha> तीन गिरफ्तार, एक एसपीओ भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रंजिश के चलते रखा ग्रेनेड<bha>;</bha> तीन गिरफ्तार, एक एसपीओ भी शामिल
विज्ञापन
ग्रेनेड कहां से आया, इसकी जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला कठुआ के राजबाग थाना क्षेत्र के खानपुर में एक घर के पास विस्फोटक पदार्थ मिलने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। एसएसपी कठुआ ने बताया कि पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपी ने ग्रेनेड प्लांट किया था। जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि ग्रेनेड आया कहां से, इसके लिए इसकी पंजीकरण संख्या आर्डिनेंस फैक्ट्री भेजी गई है। उधर, राजबाग थाना प्रभारी अजय चिब ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक क्यूम बनियाड़ी का रहने वाला है वहीं, दो अन्य आरोपियों में एसपीओ मुरीद अली और सलीम निवासी खानपुर शामिल हैं। इस संदर्भ में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 के तहत 8 मार्च को थाना राजबाग में मामला दर्ज किया गया है।