{"_id":"68e41cdc5510691f3107b946","slug":"thousands-stolen-from-a-policemans-house-a-hundred-meters-away-from-hatli-chowki-kathua-news-c-201-1-knt1009-124907-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हटली चौकी से सौ मीटर दूर पुलिसकर्मी के घर से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हटली चौकी से सौ मीटर दूर पुलिसकर्मी के घर से हजारों की चोरी
विज्ञापन
शहर के वार्ड 21 के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान संवाद
हटली चौकी से मात्र सौ मीटर दूर स्थित हाईवे के किनारे आबाद वार्ड नंबर 21 कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के आभूषण पार कर दिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस में कार्यरत कर्मी के घर में चोरी कर चोरों ने सीधे पुलिस विभाग को ही चुनौती दी है।
बताया जा रहा है कि वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसी दविंदर सिंह ऋषि ने बताया कि चोरों ने जिस घर को निशान बनाया है, वह घर मोहिंद्र सिंह का है जो इस समय कनाडा में हैं। उनकी बहू अपने मायके गई हैं। जबकि उनका बेटा जम्मू-कश्मीर पुलिस में नौकरी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चोर इलाके से परिचित है और उसे पता था कि घर में कोई नहीं है। इसी का फायदा उठाकर चोरी घटना को अंजाम दिया।
बता दें कि 15 दिन पहले अमृत विहार कॉलोनी में चोर एक घर से छह तोला सोने के आभूषण सहित डेढ़ लाख की नकदी लेकर फरार हो गए थे। अब तक इस घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। तब तक चोरों ने पुलिसकर्मी के घर में ही चोरी कर महकमे को चुनाैती दे दी। मोहल्ले के लोगोंका कहना है कि अगर पुलिसकर्मी के घर ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की स्थिति क्या होगी। इस घटना से समझा जा सकता है। सूचना के बाद पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने छानबीन की। पुलिस ने कहा कि चोरों को हर हाल में पकड़ा जाएगा।