{"_id":"6209596b0c9f4820b66bae9d","slug":"thousands-lost-due-to-sudden-fire-kathua-news-jmu2537723174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक लगी आग से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक लगी आग से हजारों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 4 में आग लगने से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। रविवार सुबह घटना उस वक्त हुई जब घर में कोई नहीं था। मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने बताया कि दस बजे के बाद आग लगने की घटना हुई। इस दौरान घर में रहने वाली भोली देवी काम पर गई थी।
स्थानीय महिलाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया। इस दौरान कमरे में रखा टीवी, फ्रिज, बिस्तर और कपड़े जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कठुआ नगर परिषद की उप प्रधान व स्थानीय रेखा कुमारी ने पीड़िता भोली देवी को ढांढस बंधाया और आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस घटना में पीड़िता जिसके करीब 4 साल पहले पति की मौत हो चुकी है। पिछले 2 सालों से उसका बेटा भी लापता चल रहा है। गरीब महिला किसी तरह लोगों के घरों में काम कर अपना गुजारा चलाती है। उसके दो कमरों के घर में एक कमरे की छत पहले ही खराब होने के कारण उसने सारा सामान दूसरे कमरे में रखा हुआ था और वहां भी आग लग गई। इससे अब उसके पास कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि एक नजर में भले ही हजारों का नुकसान हो लेकिन जिसके पास इन हजारों के सिवा कुछ ना हो उसके लिए यह बहुत बड़ी घटना है। लिहाजा वह प्रशासन से पीड़िता को रेडक्रास के माध्यम से उचित सहायता देने की मांग करेगी।