फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   This Season Mango Production is Increased

Kathua News: मौसम अनुकूल रहा तो इस बार होगी आम की बंपर फसल

विज्ञापन
This Season Mango Production is Increased
आम पर आए बौर से बागवान भी खुश हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। तहसील के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में आम के पेड़ इन दिनों बौर से लकदक हैं। यदि मौसम ने साथ दिया तो इस सीजन में लोगों को फलों के राजा आम का भरपूर स्वाद मिलेगा। तहसील के हर एक इलाके में आम के छोटे और बड़े पेड़ मौजूद हैं जिनमें इस फल की भरपूर पैदावार होती है।
इस बार आम के पेड़ों पर बौर काफी अच्छा है। इससे बागवान भी खुश हैं। तहसील के गुड़ा कल्याल, सियालना, उचापिंड, रजवालता, मकवाल आमुआला आदि क्षेत्रों में आम की काफी पैदावार होती है। बागवानों को भी आम से सीजन में अच्छी आय होती है। मुख्य बागवानी अधिकारी अश्विनी शर्मा ने कहा कि जिले के पहाड़ी इलाकों में दशहरी, आम्रपाली, मलिका, मालदा, देसी आदि आम की मुख्य किस्में हैं। एक मौसम में आम की पैदावार कम होती है, जबकि अगले वर्ष बंपर फसल देखने को मिलती है। इस वर्ष यदि मौसम अनुकूल रहा तो पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने काश्तकारों से कहा कि आम के पौधों पर किसी भी प्रकार का पेस्टिसाइड या इंसेंटिसाइड का स्प्रे ना करें। इससे पॉलिनेशन करवाने वाले महत्वपूर्ण कीटों के भी मर जाने का खतरा बढ़ जाता है जिससे फसल खराब होना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed