फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   this month 42 cases of tax evasion detected

इस माह टैक्स चोरी के 42 मामले पकड़े

Wed, 17 Feb 2016 01:00 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
this month 42 cases of tax evasion detected

फरवरी माह में अब तक आबकारी विभाग ने 42 मामलों का भंडाफोड़ किया है। टैक्स चोरी कर राज्य सरकार को चूना लगाने की फिराक में ऐसे मामलों में विभाग ने तीन लाख तीस हजार रुपये जुर्माना वसूला है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में मंगलवार को आबकारी विभाग ने लखनपुर टोल प्लाजा के रास्ते पालीथिन तस्करी के प्रयास को विफल
किया है।

विभाग के डीसी राजेश शर्मा के दिशा निर्देश पर लखनपुर में टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान आल्टो कार में छिपाकर जम्मू कश्मीर में लाई जा रही 150 किलोग्राम पालीथिन जब्त किया।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आल्टो कार संख्या जेके08ए-9022 में बड़ी ही चालाकी से पालीथिन को राज्य में तस्करी कर लाया जा रहा था।

विभाग को धोखा देने के लिए वाहन पर लोकल स्टीकर भी लगा था, जिससे पंद्रह किलोमीटर के दायरे वाले वाहनों को लखनपुर पर टोल नहीं लिया जाता है। चौकस टीम ने संदेह के आधार पर वाहन को रोककर जांच की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने चालक सहित वाहन को प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सौंप दिया है। एक अन्य मामले में मग्गर खड्ड के रास्ते राज्य में स्पेयर पार्ट्स को बिना टैक्स चुकाए ले जाने की मामले का भी भंडाफोड़ किया है।


विभाग ने बताया कि मोहिंद्रा जीप संख्या जेके08ए-3971 को मग्गर खड्ड के रास्ते पकड़ा गया है। जांच के दौरान स्पेयर पार्ट्स पाए गए, जिसके लिए विभाग ने 33 हजार जुर्माना वसूला है। मामला कामर्शियल टैक्स विभाग को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed