फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   thif

अपने साथ शहीद की निशानियां भी ले गए चोर

विज्ञापन
thif
शहर के सटे चक राम सिंह में सेवानिवृत्त कर्नल के घर में हुई चोरी के मामले में चोर एक पिस्टल, 15 राउंड, एक चेन, एक अंगूठी, एक घड़ी और करीब 10 हजार रुपये ले गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं सेवानिवृत्त कर्नल प्यारा लाल चौधरी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोरी हुए समान में उनके शहीद बेटे कैप्टन सुनील चौधरी की निशानी के तौर पर रखी गई चेन, अंगूठी और कलाई घड़ी शामिल है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा को देकर चोरों की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

हथियारों की चोरी में किसी आतंकी के हाथ के प्रमाण नहीं
चोरी की घटना में दो बार हथियारों की हुई चोरी पर एसएसपी का कहना है कि हथियारों की हुई चोरी की घटना को किसी आतंकी के हाथ होने से अभी नहीं देखा जा सकता है। क्योंकि पुलिस की प्राथमिक जांच में इसके कोई प्रमाण नहीं मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं के मामलों में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने फिलहाल पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इन मामलों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed