{"_id":"678ab1acfd836e34710aefe9","slug":"theft-of-solar-light-kathua-news-c-201-1-knt1006-116650-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मंदिर के पास लगी सोलर लाइट ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मंदिर के पास लगी सोलर लाइट ले उड़े चोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पहाड़ी तहसील बसोहली की नगाली पंचायत के वार्ड तीन स्थित शिव मंदिर के पास जनसुविधा के लिए लगाई गई सोलर लाइट पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पूर्व पंच को दी है।
स्थानीय पुरुषोत्तम भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सोलर लाइट को आपसी सहमति से वार्ड में स्थित शिव मंदिर के पास लगवाया गया था। बुधवार की रात को लाइट जल रही थी। वीरवार की सुबह जब देखा तो सोलर लाइट नदारद थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गांव में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने गांव में बढ़ती चोरी की वारदातों पर चिंता जताते हुए इस अंकुश लगाने की मांग की है।