{"_id":"67c9f57b068c0189d90112fa","slug":"theft-in-house-kathua-news-c-201-1-knt1008-118034-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शादी में गया था परिवार, चोर घर से ले गए गहने और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शादी में गया था परिवार, चोर घर से ले गए गहने और नकदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। कोह इलाके में एक सूने घर से चोर सोने व चांदी के गहनों के अलावा नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब परिवार के सदस्य शादी में सम्मिलित होने के लिए गए थे। परिवार घर लौटा तो उनके होश उड़ गए।
पीड़ित उत्तम सिंह पुत्र जटू राम ने बताया कि रामकोट पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पंचायत के पूर्व सरपंच दिनेश खजूरिया ने बताया कि चोरों ने घर की दीवार तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। चोर करीब 20 तोले सोने के गहने, लगभग 13 तोले चांदी और 30 हजार की नकदी ले गए। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने चोरों को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।