फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The young man shot himself with a homemade gun.

Kathua News: युवक ने देशी बंदूक से खुद को मार ली गोली

विज्ञापन
The young man shot himself with a homemade gun.
बिलावर। भड्डू गांव में शुक्रवार को 37 वर्षीय सुशील कुमार ने घर में रखी देशी बंदूक से खुद को गोली मारकर इहलीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बंदूक जब्त कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद एक बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सुशील कुमार को खून से लथपथ देखा। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एफएसएल टीम के साथ आई पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और बंदूक को जब्त कर शव को उपजिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। ग्रामीणों का कहना है कि सुशील कुमार किसी निजी कंपनी में बिलावर से बाहर नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वह अपने गांव आया था और उसका व्यवहार भी सामान्य था। अचानक हुई इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा कि घटना आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। बिलावर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जाच की जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि देशी बंदूक का लाइसेंस परिवार के किस व्यक्ति के नाम पर है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed