फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The work of marking the fields in front of the wirebandi has not started

शुरू नहीं हुई तारबंदी के आगे खेतों की निशानदेही का कार्य

विज्ञापन
The work of marking the fields in front of the wirebandi has not started
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तारबंदी के आगे खेतों की निशानदेही की शर्त पर कुछ किसान यहां खेती करने को तैयार हुए थे, लेकिन अभी तक खेतों की निशानदेही का काम शुरू नहीं हो पाया है। यहां खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से 28 नवंबर को बीएसएफ की चांदमा पोस्ट पर एक बैठक हुई थी। जिसमें जिला उपायुक्त राहुल यादव विशेष तौर पर मौजूद रहे और यहां उन्होंने बीएसएफ और कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों से तारबंदी के आगे खेती से संबंधित बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि यहां खेती करने वाले किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी और किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ यहां काम करने वालों को प्राथमिकता पर दिया जाएगा। उनके इस आश्वासन के बाद कुछ किसानों ने यंहा खेती करने के लिए अपने नाम दर्ज कराए और शर्त रखी कि पहले खेतों में निशानदेही कराई जाए।
विज्ञापन

इस पर जिला उपायुक्त ने एसडीएम को निशानदेही शुरू कराने के निर्देश दिए। जिस पर जवाब देते हुए एसडीएम ने कहा कि बुधवार तक निशानदेही का काम शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन एक सप्ताह पूरा होने के बाद भी निशानदेही का काम शुरू नहीं हुआ है। जिस पर लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन वहां निशानदेही नहीं करवा सकता है तो किसान खेती कैसे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जब इस पर एसडीएम राकेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एक टीम को भेजा गया था, जो तारबंदी के आगे निशानदेही के लिए बीएसएफ से बात कर रही है। जल्द यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed