फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The work of laying coal on the road of Azad Nagar locality started

आजाद नगर मोहल्ले की सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू

विज्ञापन
The work of laying coal on the road of Azad Nagar locality started
कठुआ। शहर में गली-नालियों और सड़कों के विकास के क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर परिषद की ओर से वार्ड 14 के आजाद नगर मोहल्ले को जाने वाली सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया गया है। जिसका शुभारंभ परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

करीब 14 लाख की लागत से होने वाले इस निर्माण के संबंध में शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से इस मोहल्ले में रहने वाले लोग परिषद से उनकी सड़क का निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। जो कि आज पूरी हो गई है। करीब आधा किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से यहां रहने वाले परिवारों को आवागमन की अब जल्द ही बेहतर सुविधा मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों को इंगित करते हुए कहा कि कठुुआ नगर परिषद का गठन हुए तीन साल का अरसा बीत चुका है। आने वाले दो साल का वक्त ही पार्षदों के पास बचा है लिहाजा वह उनके पास आए और मिल बैठ कर शहर के विकास के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि आज भले ही कुछ पार्षद उनके विपक्ष में खड़े हुए हैं। लेकिन उनकी शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध्ता में इससे कोई कमी नही आई है। वह इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं और अब तक करोड़ों के काम शहर में कर दिए गए हैं या फिर आने वाले दिनों में किए जाने हैं। लिहाजा वह तो पांच साल के बाद अपने द्वारा किए गए विकास का लेखाजोखा लेकर लोगों के बीच फिर से जाएंगे। लेकिन उनके खिलाफ सिर्फ कुर्सी के नाम पर अलग खड़े पार्षदों के पास लोगों से बचने के अलावा और कोई चारा नही होगा। इस सड़क का काम शुरू करवाने के बाद वह 26 लाख की लागत से शहर की प्राचीन बावलियों का विकास कार्य शुरू करवाने जा रहे हैं। उन्होंने सभी पार्षदों को शहर के विकास में अपना योगदान देने के लिए आगे आने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed