फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The water level of Ranjit Sagar Lake reached 524 feet

Kathua News: रंजीत सागर झील का जलस्तर 524 फीट पहुंचा

Sat, 23 Aug 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 23 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ranjit Sagar Lake reached 524 feet
बसोहली की रंजीत सागर झील में बढ़ा जलस्तर, पानी में डूबा मिनी गोवा पुरथू - फोटो : mathura
कठुआ। रावी दरिया पर बने रंजीत सागर झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रंजीत सागर बांध का अधिकतम जलस्तर जहां 531 फीट है, वहीं शुक्रवार को जलस्तर 524 के आसपास पहुंच गया है। हिमाचल और बनी, बसोहली के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से रावी दरिया में पानी का बहाव भी बढ़ता जा रहा है। परियोजना में बिजली उत्पादन भी जारी है।
विज्ञापन

रंजीत सागर झील के साथ साथ शाहपुर कंडी झील का जलस्तर भी काफी बढ़ चुका है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना के बीच जलस्तर के और बढ़ने से झील किनारे के इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो जाएंगे। शुक्रवार को क्षेत्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुरथू भी झील के पानी में डूबा हुआ नजर आया।
विज्ञापन

रंजीत सागर बांध प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल के चंबा जिला में हुई लगातार भारी बारिश के चलते 10 से 20 हजार क्यूसेक से भी अधिक पानी का बहाव रंजीत सागर झील में लगातार दर्ज किया जाता रहा है। यदि पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो आने वाले दिनों में रंजीत सागर जलाशय का जलस्तर भी अपने अधिकतम पैमाने पर पहुंच जाएगा, जिससे कई इलाके डूब क्षेत्र में समा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत सागर बांध के निर्माण का कार्य 1980 के दशक में शुरू हुआ था। वर्ष 2001 में रंजीत सागर बांध की टरबाइन भी कमीशन हो चुकी थीं। इसके बाद वर्ष 2018 में पहली बार झील का रिकार्ड जलस्तर 531 फुट अधिकतम दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed