फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The torch reached Lakhanpur on the golden victory year, filled with enthusiasm, echoes of Mother India

स्वर्णिम विजय वर्ष पर लखनपुर पहुंची मशाल ने लोगों में भरा जोश, गूंजे भारत मां के जयघोष

विज्ञापन
The torch reached Lakhanpur on the golden victory year, filled with enthusiasm, echoes of Mother India
स्वर्णिम विजय वर्ष पर लखनपुर पहुंची मशाल का स्वागत करते सेना के अधिकारी। संवाद
कठुआ। भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध में भारत की विजय के 50वें वर्ष को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जलाई गई मशाल शनिवार को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में दाखिल हुई। लखनपुर-बसोहली मोड़ के सैन्य शिविर तक मशाल के स्वागत के भव्य इंतजाम किए गए थे। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत मां के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

मशाल के स्वागत मार्ग पर दोनों ओर सेना के जवान तिरंगा लिए और भारत मां का जयघोष लगाते नजर आए। सैन्य बैंड के साथ मशाल का ब्रिगेडियर मनोज खर्कवाल और अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। मशाल के स्वागत में स्कूली बच्चों के साथ-साथ सेवानिवृत्त सैनिक भी मौजूद रहे। पाकिस्तान पर भारत की गौरवमयी जीत को बयां करती इस मशाल ने हर सैनिक में जोश भर दिया। अमर जवान स्थल पर मशाल के साथ तस्वीरें खिंचवाने का जोश भी देखा गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि वे स्वर्ण-जयंती वर्ष के रूप में भारत की पाकिस्तान पर विजय के वर्ष को मनाकर गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। यह मशाल युवाओं में देशभक्ति का जुनून भर रही है। सेना के उस अप्रतिम शौर्य को हर नागरिक तक पहुंचाया जाना जरूरी है। ऐसे में देशभर में यह मशाल युवाओं के साथ-साथ आम जन मानस को भी सेना की सेवाओं और शौर्य के बारे में अवगत करवा रही है।
विज्ञापन

कई जगह होगा समारोह
भारतीय सेना के शौर्य की बदौलत पाकिस्तान की सेना को 13 दिन में घुटने टेकने और 93 हजार पाक सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया गया। स्वर्णिम विजय वर्ष की यह मशाल सात अप्रैल तक आर्सेनल ब्रिगेड के शस्त्रागार में रखी जाएगी। इस अवधि में विभिन्न स्थानों पर समारोह का भी आयोजन होगा। स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य पर केंद्रीय विद्यालय लखनपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट के विद्यार्थियों द्वारा युद्ध नायकों के स्वागत के साथ-साथ विभिन्न स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं और एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी भी आयोजित होने वाले समारोह में रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed