{"_id":"67d9d1b29692d3a98102b033","slug":"the-thief-stole-the-parked-car-after-asking-for-the-keys-kathua-news-c-201-1-knt1006-118382-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चाबी मांगकर पार्क हुई कार ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चाबी मांगकर पार्क हुई कार ले उड़े चोर
Wed, 19 Mar 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। शहर के मुखर्जी चौक में पार्क हुई कार के चोरी होने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम के समय हुई चोरी के बाद कार के मालिक शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कार के मालिक दर्शन कुमार शर्मा निवासी वार्ड 3 कठुआ ने बताया कि उनकी पत्नी शहर के मुख्य बाजार में कार लेकर गई थी। इस दौरान उन्होंने कार को रघुनाथ मंदिर के पास पार्क किया और बाजार में दुकान में चली गई। इसके बाद पीछे से आए दो युवकों ने कार को वहां से हटाने के लिए कहा। काम में व्यस्त होने के कारण उन्होंने कार की चाबी युवकों को दी और दो मिनट में काम निपटाने के बाद जब वह बाजार से बाहर आई तो कार नहीं थी। शर्मा ने बताया कि कार के इस तरह चोरी होने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी और दुकान के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को दी है। इसके आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की तो पाया कि चाबी लेने के लिए आने वाले दो युवकों में एक तो कठुआ में है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने कठुआ सिटी थाना में मामला दर्ज किया है। संवाद