{"_id":"67e0656b73867258dc08e222","slug":"the-road-was-not-paved-people-are-angry-kathua-news-c-201-1-knt1006-118528-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पक्की नहीं की सड़क, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पक्की नहीं की सड़क, लोगों में रोष
Mon, 24 Mar 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
िरया मोहल्ले को जोड़ने वाली सड़क। स्रोत : स्थानीय लोग
- फोटो : kathua
बिलावर। बिलावर ग्रामीण पंचायत के वार्ड एक के मोहल्ला रिया को सड़क संपर्क से सरकार ने 20 वर्ष पहले जोड़ा था, लेकिन इतने वर्ष बीतने के बाद भी सड़क को पक्का नहीं किया गया। मौजूदा समय में सड़क की इतनी दयनीय दशा है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद रफीक, आजाद अहमद, अंग्रेज कुमार, राशिद अली, शहाबुद्दीन, विमला देवी ,चंचल देवी, और इमरान अली ने बताया की सुकराला सड़क के सारी मोड़ से रिया मोहल्ले के लिए सड़क का निर्माण पिछले 20 वर्षों से अधूरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि हर दिन इस सड़क के माध्यम से मोहल्ला रिया के लगभग 400 लोग निचले इलाकों की तरफ आते जाते हैं और इसी रास्ते के किनारे गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल अप्पर रिया भी है और स्कूल पढ़ाई करने वाले छोटे-छोटे विद्यार्थियों को अक्सर इसी कच्चे रास्ते से पैदल चलना पड़ता है। लोगों ने बताया बरसात के दिनों में तो सड़क नाले में तब्दील हो जाती है। उन्होंने कहा के कई बार सरकार से स्थानीय लोगों ने सड़क को पक्का करने की मांग की। लोगों ने बिलावर के विधायक सतीश शर्मा और एडीसी बिलावर से मांग की है कि जल्द से जल्द बिलावर ग्रामीण पंचायत के वार्ड एक को जोड़ने वाले लगभग 1 किलोमीटर लंबे रास्ते को पक्का किया जाए। संवाद