फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The process of vacating the government land intensified

सरकारी जमीन को खाली कराने की प्रकिया हुई तेज

विज्ञापन
The process of vacating the government land intensified
हीरानगर। उपमंडल में सरकारी जमीनों को खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को तहसील मुख्यालय के मुख्य गेट के बाहर सरकारी जमीनों पर खेती न करने का नोटिस लगा दिया गया है। इस नोटिस को पढ़ने के बाद कई लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। तहसील मुख्यालय के बाहर लगे नोटिस को पढ़ने के बाद लोगों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई। खास तौर से सीमावर्ती इलाकों से आने वाले लोगों ने जब यह नोटिस पढ़ा तो उनका कहना था कि यह उनकी रोजी-रोटी को हथियाने की कोशिश की जा रही है। मनियारी के नायब सरपंच कुलदीप वर्मा ने कहा सीमावर्ती लोगों की ज्यादातर मालिकाना जमीनें तारबंदी के आगे है और वह इसके पीछे सरकारी जमीनों पर खेती कर के परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। अगर सरकारी जमीनों को खाली कराया जाता है तो इन लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो जाएगा। कांग्रेस के नेता बलबीर सिंह चौधरी ने कहा कि यह सरकार सरकारी जमीनों को खाली कराकर उन किसानों को परेशान करने की तैयारी में है जिन्होंने खून पसीना एक करके सरकारी जमीनों को खेती लायक बनाया और वहां से दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल में सरकारी जमीनों को खाली कराने के लिए तहसीलदारों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर सरकारी नोटिस लगाया गया है। जिस पर साफ तौर पर लिखा है कि कोई भी सरकारी जमीनों पर खेती न करे। आने वाले दिनों में इस फैसले को लेकर सरकारी जमीनों पर खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे लोग मुसीबत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed