फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The panchayat was connected to the road, but there is no bus service

Kathua News: पंचायत को सड़क से तो जोड़ा, लेकिन बस सेवा नहीं

Tue, 13 May 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 13 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The panchayat was connected to the road, but there is no bus service
5000 से अधिक आबादी की पंचायत के लिए केवल एक मिनी बस सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। सरकार ने मलाड पंचायत को सड़क संपर्क से तो जोड़ दिया, लेकिन कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं करवाई। नतीजतन लोगों को सड़क सुविधा का फायदा नहीं मिल पा रहा है।

5000 से अधिक आबादी की पंचायत के लिए केवल एक मिनी बस सेवा उपलब्ध है जो मलाड से बिलावर तक चलती है। अगर किसी को जम्मू या फिर कठुआ जाना हो तो लोगों को तीन वाहन बदलने पड़ते हैं। मानसिंह, नेकराम, करनैल सिंह और शिव कुमार ने बताया कि मलाड पंचायत लगभग 5 किलोमीटर वर्ग में फैली है और पंचायत के कई मोहल्ले आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। अगर किसी को जम्मू या फिर कठुआ जाना हो तो सबसे पहले लोगों को लगभग 1 घंटे का पैदल सफर करना पड़ता है, जिसके बाद लोग गांव में पहुंचते हैं। मलाड पहुंचने के बाद लोग मिनी बस पर सवार होकर बिलावर मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचते हैं। इसके बाद लोग वाया दयालाचक या फिर लखनपुर की बस में बैठकर जम्मू या फिर कठुआ की तरफ जाते हैं। लोगों ने कहा कि मलाड गांव से कठुआ पहुंचने में सात घंटे लगते हैं। अगर किसी को जम्मू जाना हो तो आठ घंटों का सफर करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पहले सरकार ने जम्मू से कटली के लिए बस सेवा शुरू की थी, जिसे एक महीने के बाद बंद कर दिया गया था। लोगों ने कहा कि सरकार ने आज तक दूर दराज क्षेत्र के लिए कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं करवाई। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जम्मू या फिर कठुआ से मलाड के लिए जल्द से जल्द एसआरटीसी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed