फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The message of saving the earth was given through the poster

पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया

विज्ञापन
The message of saving the earth was given through the poster
कठुआ। विश्व पृथ्वी दिवस पर राजकीय डिग्री कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से रावी इको क्लब के सहयोग से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘इन्वेस्ट इन योर प्लैनेट’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी पर जीवन को बचाने का संदेश दिया। साथ पृथ्वी को हराभरा बनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने छात्रों के पोस्टरों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पिछले कुछ दशकों में वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। इस ओर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रो. राकेश जसरोटिया, डॉ दीपशिखा शर्मा ने कहा कि सभी को पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो पूरी मानव जाति को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। डॉ अनुपमा, डॉ अंबिका और डॉ. सूर्य प्रताप ने प्रतिभागियों के पोस्टरों का अवलोकन किया। मोहित वर्मा के पोस्टर को पहला स्थान मिला। महक चौधरी के पोस्टर को दूसरा और कशिश शर्मा के पोस्टर को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा वंशिका और दीक्षा को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रो. नीरू शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा। इस अवसर पर प्रो. रितु भगत, डॉ. रचना, प्रो. चेतना गुप्ता, प्रो. रुपाली नंदा, प्रो. निशा भगत और प्रो. मोनिका वर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed