फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The jobs of 74 CPWs in the district will be made permanent.

Kathua News: जिले के 74 सीपीडब्ल्यू की नौकरी होगी स्थाई

विज्ञापन
The jobs of 74 CPWs in the district will be made permanent.
शिक्षा विभाग में एक दशक से ज्यादा समय तक सेवाएं देने वाले सीपीडब्ल्यू (कंटिंजेंट पेड वर्कर्स) के नियमितीकरण की राह आसान हो गई है। जिले के कुल 74 कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। ये सभी लंबे समय से विभिन्न स्कूलों में सफाई से लेकर मिड-डे-मिल बनाने सहित अन्य कार्याें में अपना योगदान दे रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी 74 सीपीडब्ल्यू की फाइल तैयार कर ली गई है, जिसको अनुमोदन के लिए उच्च शिक्षा अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। इसके बाद ही इन्हें नियमितीकरण का आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू प्रांत के अलग-अलग जिलों के 863 सीपीडब्ल्यू के नियमितीकरण की घोषणा की थी। वहीं निदेशक स्कूल शिक्षा ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर सभी सीपीडब्ल्यू के नियमितीकरण संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं को पूरा करने के लिए कहा गया है। कई पात्र सीपीडब्ल्यू नियमित रूप से निदेशालय में अपने मामलों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके बाद निदेशालय ने यह प्रक्रिया आगामी 14 नवंबर तक पूरी करने के लिए सीईओ से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed