फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The family cannot be supported with the honorarium of nine thousand rupees.

Kathua News: नौ हजार रुपये मानदेय से नहीं हो पाता परिवार का पालन-पोषण

विज्ञापन
The family cannot be supported with the honorarium of nine thousand rupees.
नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना देते सफाई कर्मचारीसंवाद
नियमितीकरण की मांग पर अड़े सफाई कर्मचारी, 14वें दिन भी जारी रही हड़ताल
विज्ञापन

शहर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ गलियों में बिखरा पड़ा कचरा, बदबू से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का संघर्ष तेज होता जा रहा है। सफाईकर्मियों ने कहा कि सिर्फ नौ हजार रुपये मानदेय से परिवार का पालन-पोषण संभव नहीं है। पिछले 14 दिनों से जारी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। सोमवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में एकत्र हुए कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
धरने को समर्थन देने के लिए आईडीपी के प्रधान आईडी खजूरिया विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरी तरह जायज बताते हुए हर स्तर पर समर्थन देने का भरोसा दिया। खजूरिया ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद सरकार नियमितीकरण की प्रक्रिया को लगभग भूल चुकी है। इसके चलते वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों का संघर्ष न्यायसंगत है और वह उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन

वहीं, महिला अधिकार संगठन की प्रधान संतोष खजूरिया ने महिला सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तीकरण की बातें करती हैं,जबकि दूसरी ओर पुरुषों के बराबर काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। वर्षों की सेवा देने के बावजूद कर्मचारियों को नियमित न किया जाना, उनके साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो महिला अधिकार संगठन सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को और मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग देगा। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शाका शुभ ने समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed