फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The camp was postponed without telling

बिना बताए स्थगित कर दिया शिविर

विज्ञापन
The camp was postponed without telling
बसोहली। पंचायत घर धार महानपुर में सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया जाना था, लेकिन अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी दिए बिना ही यह शिविर स्थगित कर दिया गया। इस शिविर में पहुंचे लोगों ने बिना सूचना दिए शिविर स्थगित करने पर नाराजगी जताई। लोगों ने इसे संबंधित विभाग की घोर लापरवाही बताया।
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत की सरपंच सरला देवी ने बताया कि इस शिविर में लोगों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जानी थी। इसके साथ ही अन्य निशुल्क सामान विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध करवाया जाना था। इस शिविर में धार महानपुर ब्लॉक के दूरदराज इलाकों से लोग आए थे। इसके बाद भी बिना किसी पूर्व सूचना के शिविर स्थगित कर दिया गया। एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि डिस्टिक सोशल वेलफेयर ऑफीसर कठुआ को निर्देश दिए गए हैं कि आगे से यदि कोई शिविर स्थगित किया जाता है तो उसकी जानकारी पहले ही वहां के अधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed