फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The ATM of the town is closed for six days

छह दिनों से बंद है कस्बे का एटीएम

विज्ञापन
The ATM of the town is closed for six days
महानपुर। छह दिनों से कस्बे के दोनों एटीएम में पैसे न होने के चलते परेशान लोगों ने सोमवार को हंगामा किया। स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान सोहन लाल गुप्ता और उनके साथी एसबीआई और जम्मू कश्मीर बैंक के मैनेजर से मिले और जम्मू एवं कश्मीर बैंक के एटीएम को खुलवाया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान ने बताया कि पिछले लगभग 6 दिनों से एटीएम में पैसे न होने के कारण 15 पंचायतों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने बताया कि दोनों बैंकों की एटीएम में पैसा न होने से कस्बे के दुकानदारों को भी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वह और अन्य सदस्य जम्मू एवं कश्मीर बैंक मैनेजर और एसबीआई बैंक मैनेजर से मिले। बातचीत के पश्चात जम्मू एवं कश्मीर बैंक के एटीएम को खोला गया जबकि एसबीआई बैंक मैनेजर ने एटीएम मशीन में कोई समस्या बताई। व्यापार मंडल सहित अन्य लोग स्थानीय तहसीलदार राधिका सोहन से भी मिले और उन्हें पूरी जानकारी दी। जिस पर तहसीलदार ने भी बैंक मैनेजर से बात की और कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed