फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The areas of Daula, Dhaggar, Dandi Guttu and Bhandar received two to three feet of snowfall.

दौला, ढग्गर, डंडी गुट्टू और भंडार के इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फबारी हुई

विज्ञापन
The areas of Daula, Dhaggar, Dandi Guttu and Bhandar received two to three feet of snowfall.
हिम आवरण : कठुआ जिले का प्रसिद्ध दौला माता मंदिर बर्फ की मोटी चादर से ढंक गया है। - संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। बनी सब डिवीजन के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। बनी कस्बे में शुक्रवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी दर्ज की गई। भंडार, दौला, रौल्का, ढग्गर, जोडेयां माता, बांजल के इलाकों में भी तीन फुट तक बर्फ की मोटी परत जमा हो गई है। बनी बसोहली, बनी लोआंग मार्ग शुक्रवार दोपहर तक यातायात के लिए ठप रहे, तो वहीं बनी ढग्गर मार्ग पर नलूंड के नजदीक पस्सियां गिरने से यातायात बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कस्बे में सीजन की दूसरी बर्फबारी से स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। दूर दराज पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला वीरवार को ही तेज हो गया था। शुक्रवार को दौला गांव, जोडेयां पर्वत, छत्रगलां टॉप, डंडी गुट्टू और नुकनाली धार में सबसे अधिक बर्फबारी दर्ज की गई है। इन इलाकों में तीन से पांच फुट बर्फ के फाहे गिरे हैं। दोपहर तक आसपास से बादल छंट गए और धूप खिल गए जिसके बाद पहाड़ चांदी से चमकने लगे। लोग अपने घरों की छत और आंगन से बर्फ हटाने में जुटे नजर आए। एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि बनी सब डिवीजन का संपर्क कई जगह पस्सियां गिरने और बर्फ बारी से मुख्यालय से कटा हुआ था जिसे शुक्रवार दोपहर को बहाल कर दिया गया है। बनी ढग्गर मार्ग पर नलूंड के नजदीक पस्सियां गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है, निर्देश दे दिए गए हैं कि उसे भी जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन

............
कस्बे की बिजली बहाल, अन्य इलाकों के लिए फिर से शुरू हुई कवायद
33 केवी लाइन में फाल्ट से बनी सब डिवीजन में बिजली गुल हो गई। शुक्रवार सुबह विभागीय टीमें जेई मुद्दसर नजीर शेख के नेतृत्व में बांजल की ओर रवाना हो गईं। लगभग चार फुट तक जमा बर्फ और धुंध टीम के लिए चुनौती खड़ी करती दिखाई दी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बांजल के नजदीक टीम को फाल्ट का पता चला। जेई ने बताया कि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार टीम को पता चला कि एक कंडक्टर टूट चुका था। जिसके बाद उसे बर्फ से निकालकर फिर खंभों पर चढ़ाने का काम किया गया। दोपहर बाद बनी में 33 केवी लाइन बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर देर शाम तक बनी कस्बे और आसपास के इलाकों की बिजली बहाल कर दी गई थी वहीं टीमें अन्य इलाकों में फाल्ट निकालने के लिए जुट गई हैं। विभाग के अनुसार शनिवार को अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उम्मीद है कि सभी इलाकों में रविवार तक बिजली बहाल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed