{"_id":"684b3077419fe97b2c0a9799","slug":"thana-diwas-in-chadwal-kathua-news-c-201-1-knt1002-120967-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: थाना दिवस में उठा चिट्टा तस्करी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: थाना दिवस में उठा चिट्टा तस्करी का मुद्दा
Fri, 13 Jun 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
थाना दिवस चड़वाल में पुलिस अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखते चड़वाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष।
हीरानगर। चड़वाल में पुलिस की ओर से वीरवार को थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माैजूद लोगों ने नशा और पशु तस्करी पर चिंता जता आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएसपी शोभित सक्सेना ने कहा कि नशा विरोधी अभियान जारी रहेगा लेकिन इसके लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई।
सामाजिक कार्यकर्ता अजय भारती समेत स्थानीय और आसपास के गांवों से आए लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में नशा, पशु तस्करी और पेड़ों की तस्करी की शिकायत की।
चड़वाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा कि चिट्टे जैसा नशा बढ़ता जा रहा है। यह युवाओं को खोखला कर रहा है। इस तरह की असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने चड़वाल मुख्य चौक पर पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की ताकि हाईवे के साथ ही बाजार में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
एसएसपी ने लोगों को पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआती पांच महीनों में करीब 54 मामले दर्ज कर 70 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 10 से अधिक बड़े ड्रग डीलर एनडीपीएस के तहत दबोचे गए हैं।
इस मौके पर एसपी ऑपरेशन मुकंद तिबरेवाल, एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच, एसएचओ राजबाग अजय चिब, पूर्व सरपंच मदनलाल, पूर्व सरपंच योगेश सिंह, व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार आदि भी माैजूद रहे।