फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   tendua news

Kathua News: वन्य जीव विभाग ने रौंद इलाके में पिंजरा लगाया

विज्ञापन
tendua news
रामकोट। वन्य जीव विभाग कठुआ की टीम ने बुधवार को तहसील रामकोट के कछेड़ वार्ड पांच रौंद इलाके में तेंदुए की आहट को देखते हुए लोगों को जागरूक किया और पिंजरा लगाया।
विज्ञापन

विभाग के वार्डन जूहेब चौधरी के निर्देश पर रेंज अधिकारी संजीव वोगीया के नेतृत्व में गांव पहुंचे वन्य जीव विभाग नगरोटा गुजरू के गार्ड रतन चंद व उनकी टीम ने तेंदुए की धरपकड़ के लिए पिंजरा लगाया। उन्होंने लोगों को अकेले अंधेरे में आवागमन नहीं करने और जंगल में अकेले न जाने को कहा। बच्चों को भी जंगल की तरफ न जाने देने का आह्वान किया गया। विभाग की टीम ने लोगों से कहा कि जरूरत पड़ने पर जंगल में झुंड बनाकर ही जाएं और अपने घरों के आसपास की झाड़ियाें को साफ रखें ताकि तेंदुए को घात लगाने का मौका न मिले। लोगों से आह्वान किया गया कि अगर तेंदुए की आहट लगे तो गोला पटाखा दाग कर उसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास करें। बता दें कि इलाके में पिछले लंबे समय से तेंदुआ सक्रिय है। यह स्थानीय लोगों को भी दिख रहा है। इससे लोग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed