फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   temrature news

Kathua News: फिर 40 पार हुआ तापमान, उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
temrature news
कठुआ। जिले में पिछले दो दिनों से उमस वाली गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। मंगलवार को भी गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं, मौसम विभाग ने 19 मई तक बारिश न होने और तापमान में इजाफे की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। दोपहर तक पारा 40 डिग्री पार कर गया। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है। दोपहर को स्कूल में छुट्टी होने के बाद चिलचिलाती धूप में बच्चे घर पहुंच रहे हैं। एकाएक बढ़ रहे तापमान से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। बाजार सूने हो गए हैं। हालांकि शाम को लोग खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं लेकिन शाम को भी उमस वाली गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि अगले पांच दिन तक बरसात की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed