फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Temprory Employee of JalShakti Department Held Meeting

Kathua News: 300 रुपये प्रतिदिन मिल रही दिहाड़ी, गुजारा करना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
Temprory Employee of JalShakti Department Held Meeting
रामकोट। जल शक्ति विभाग सब डिविजन बिलावर के अंतर्गत आते सेक्शन हेडक्वार्टर नगरोटा गुजरू में यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने विभिन्न विभागीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। अस्थायी कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में उनके हित में कोई भी फैसला नहीं लिए जाने पर रोष व्यक्त किया। कर्मचारी बलबीर चंद ने बताया कि वह विभाग में 20 वर्ष से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और मौजूदा समय में उन्हें केवल 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिल रहे हैं जिससे परिवार का भरण पोषण करना काफी मुश्किल है। बच्चों के स्कूल के दाखिले का समय भी नजदीक आ रहा है लेकिन सरकार की ओर से उन्हें ना ही स्थायी किया गया है और ना ही उनका वेतन बढ़ाया गया है जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। चेयरमैन मोहिंदर कुमार ने सभी अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को दोहराया और 72 महीना का बकाया वेतन देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed